Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former MLA Pal sitting on dharna

Nainital News: धरने पर बैठे पूर्व विधायक पाल

Sun, 26 Oct 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 26 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Pal sitting on dharna
संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय के सामने जमीन पर धरने पर बैठे पूर्व विधायक व कांग्रेस नेतागेट
हल्द्वानी। धान खरीद की धीमी गति और कालाबाजारियों के किसानों पर हावी होने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक नारायण पाल और कांग्रेस नेता ललित जोशी ने शनिवार को वार्ड 56 स्थित संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इसके पहले समर्थकों के साथ दोनों नेता कक्ष के सामने ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेसी नेता ललित जोशी अपने समर्थक और किसानों के साथ आरएफसी पहुंचे। पूर्व विधायक ने कहा कि किसान परेशान हैं। सितारगंज, किच्छा आदि जगहों पर किसानों का धान खरीदा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

कालाबाजारी करने वाले इसका फायदा उठाकर किसानों से कम कीमत पर धान ले रहे हैं। किसान मजबूर है और कम कीमत पर बेच भी दे रहा है। विभाग को इससे कोई मतलब नहीं रह गया है। दोनों ने धरना देते हुए कार्यालय में तालाबंदी कर दी। वार्ता के बाद आरएमओ को सितारगंज भेजा गया। उनके जाने के बाद धान खरीद शुरू किया गया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed