फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former Indian hockey team player Mir Ranjan Negi reached Nainital

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी पहुंचे नैनीताल: पाकिस्तान को किया याद, 1982 में लगा था देशद्रोही का आरोप

Tue, 05 Dec 2023 01:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Dec 2023 01:25 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर मीर रंजन नेगी रविवार को परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे थे। सोमवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 1982 एशियन हॉकी में पाकिस्तान के हाथ मिली 7-1 से मिली करारी हार हमेशा पीड़ा देती है।

विज्ञापन
Former Indian hockey team player Mir Ranjan Negi reached Nainital
पूर्व गोलकीपर मीर रंजन नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में खेलों के विकास की जरूरत है। नैनीताल में हॉकी खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान होना चाहिए। अगर ईश्वर ने चाहा और हमें मौका मिला तो हम यहां पर एक एकेडमी खोलेंगे। यह बात नैनीताल पहुंचे भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर व खिलाड़ी मीर रंजन नेगी ने कही।

विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर मीर रंजन नेगी रविवार को परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे थे। सोमवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 1982 एशियन हॉकी में पाकिस्तान के हाथ मिली 7-1 से मिली करारी हार हमेशा पीड़ा देती है। मीर रंजन ने कहा पाकिस्तान से हारने के बाद उन पर जानबूझ हारने का आरोप लगा और उन्हें देशद्रोही करार दे दिया गया। 
विज्ञापन


मीर रंजन नेगी को लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद वर्ष 1998 में हॉकी फेडरेशन सचिव व उनके दोस्त ज्योति कुमारन ने पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया। भारत ने 32 साल के बाद हाकी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन पर लगा दाग मिटा। इस मौके पर विनीता नेगी, गीता शाह, आलोक शाह सावी नेगी, प्रत्यूष शर्मा, सुचिता शर्मा, कर्नल हरीश शाह, शीला शाह, अरुण शाह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed