{"_id":"652706734c154d9dc703aeb8","slug":"formed-a-gang-of-thieves-haldwani-news-c-337-1-ha11004-2204-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ज्वैलरी बनाने गया था, बना लिया चोरों का गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ज्वैलरी बनाने गया था, बना लिया चोरों का गैंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। उदयलालपुर आरटीओ रोड निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बसंत कुमार के घर पर 29 सितंबर को हुई चोरी के मामले के खुलासे के साथ ही जिले में सक्रिय ऐसे गैंग का खुलासा हुआ है, जिसमें सुनार भी शामिल हैं।
पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से किए गए खुलासे के अनुसार इस गैंग के तीन अन्य आरोपी उज्जवल, सुभाष और विजेंद्र को मंगलवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार को पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें टीपीनगर क्षेत्र का रहने वाला एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग सुनार की दुकान पर कारीगरी करता था। उसी दौरान इसने सोना पिघलाना सीख लिया। तभी इसके दिमाग में आया कि आभूषणों की चोरी की जाए जिसे पिघलाकर आसानी से बेचा जा सकता है। उसने अपने साथियों से बात की और देखते ही देखते एक पूरा गैंग तैयार हो गया।
बुधवार को पकड़े गए अन्य आरोपियों में आरटीओ रोड मुखानी निवासी कमलेश कुमार (22), मल्ला गोरखपुर वाली गली निवासी विजय कुमार (19), धनपुरी हल्द्वानी निवासी राजेंद्र चौहान, देवलचौड़ निवासी संदीप कुमार और एक नाबालिग शामिल है। एक आरोपी अभी फरार है। चोरों के पास से चोरी किए गए आभूषणों की एक और खेप मिली है। कुछ सोना ये लोग पिघलाकर बेच चुके हैं। इनमें कमलेश कुमार सुनार है और उसकी मुक्तेश्वर में दुकान है। विजय कारीगर है तो वहीं राजेंद्र और संदीप केवल चोर हैं।
विज्ञापन
चोरी करने का काम राजेंद्र, संदीप कुमार, उज्जवल परगांई और सुभाष दिवाकर साथ मिलकर करते थे। ये लोग बंद घरों को निशाना बनाते थे और केवल सोना-चांदी, नगद रुपये चोरी करते थे। चोरी के आभूषण को नाबालिग आरोपी, विजेंद्र और विजय को देते। ये लोग इसे गलाकर आगे सुनारों को बेच देते थे।
पुलिस के अनुसार पूरी गैंग का मास्टर माइंड नाबालिग है। उसने ही इस अपराध की शुरूआत की। अब गैंग को राजेंद्र लीड कर रहा था। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त हुई ऑल्टो कार भी बरामद कर ली है। मामले की जांच में एसओजी भी शामिल रही। इस दौरान थानाध्यक्ष मुखानी रमेश सिंह बोहरा, एसओ एसओजी राजवीर सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसआई प्रीती भी थे।
पटेल चौक का एक सुनार भी रडार पर
हल्द्वानी। चोरों ने पटेल चौक के सुनार का भी नाम लिया है। वह भी चोरी का माल इनसे खरीदता था। पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी है। अनुमान है कि उसकी भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
कम उम्र में अपराधियों का गैंग देख एसएसपी भी हैरान
हल्द्वानी। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग है तो बाकी के कम उम्र के हैं। बहुत ही कम उम्र में इन्होंने चोरों का गैंग बना लिया। जो काफी हतप्रभ करने वाला है। जल्द अमीर बनने का लालच इन युवाओं को अपराध के दलदल में ले गया।
-- कोट-- -
ऐसे सुनार सतर्क रहें जो चोरी के आभूषण खरीदते और बेचते हैं। इस अपराध में पटेल चौक का भी एक सुनार शामिल हो सकता है। उसकी भी जांच की जा रही है। -प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी, नैनीताल।