फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest inspector swept away in Dolkot ghat along with his bike, no trace foundForest inspector swept away in Dolkot ghat along with his bike, no trace found

Nainital News: बाइक समेत डोलकोट गधेरे में बहा वन दरोगा, नहीं लगा पता

Thu, 04 Sep 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 04 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Forest inspector swept away in Dolkot ghat along with his bike, no trace foundForest inspector swept away in Dolkot ghat along with his bike, no trace found
गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट के डोलकोट गधेरे में बुधवार रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार वन दरोगा बह गए। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पतानहीं चला। इस दौरान उसका साथी बाल-बाल बचा।
विज्ञापन



सिमलखा निवासी वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र दलीप सिंह बुधवार रात अपने साथी के साथ बाइक से खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे से घर की ओर जा रहा था। डोलकोट गधेरे पार करते समय देवेंद्र बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। बाल-बाल बचे साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाने परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक देवेंद्र का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन




युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक की तलाश में लगे हुए हैं। दो जेसीबी की मदद से पानी के बहाव को बदला गया है। - मोनिका, एसडीएम श्री कैंची धाम
विज्ञापन
विज्ञापन




बाल-बाल बचा

गरमपानी(नैनीताल)। डोलकोट के गधेरे में पुल नही होने से बरसात में गधेरे के उफान पर आने से ग्रामीणों का सड़क को पार करने के लिए पानी कम होनें का लंबा इंतजार करना पड़ता हैं। कई बार गधेरे पार करने की कोशिश में कई वाहन सवारों के बहने की स्थिति में स्थानीय लोगों की मदद से बालबाल बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed