फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   For the last 14 years, no sacrifice is done in Naina Devi temple, goats are brought only for worship

Nainital News: 14 वर्षों से नयना देवी मंदिर में नहीं होती बलि, केवल पूजन के लिए लाए जाते हैं बकरे

Sat, 06 Sep 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
For the last 14 years, no sacrifice is done in Naina Devi temple, goats are brought only for worship
नैनीताल। शहर में 123 वर्षों से आयोजित किए जा रहे मां नंदा सुनंदा महोत्सव के तहत मैया से मांगी गई मन्नत के अनुरूप बलि प्रथा का प्रचलन भी है लेकिन आयोजन स्थल नयना देवी मंदिर में बलि नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के वर्ष 2011 के आदेशों के क्रम में महोत्सव के प्रवेश द्वार पर बकरों का पंजीकरण किया जाता है। यहां से सुरक्षा के साथ बकरों को मंदिर में पूजा के लिए लाया जाता है फिर सुरक्षित गेट तक छोड़ा जाता है। इसके बाद पशु वधशाला में बलि दी जाती है। इस वर्ष 104 बकरों का पंजीकरण कर पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालु माता से मांगी मन्नत के क्रम में बलि देते हैं। बलि प्रथा को लेकर हाईकोर्ट में चले वाद के क्रम में 19 दिसंबर 2011 को हाईकोर्ट ने मानकों के तहत संचालित स्लाॅटर हाउस में ही बलि किए जाने के निर्देश दिए। तब से जिला व पुलिस प्रशासन की व्यवस्था के तहत पंजीकरण व टोकन देने के बाद बकरों को मंदिर तक पूजा के लिए ले जाया जाता है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमा राठौर ने बताया कि इस वर्ष पूरे महोत्सव में 104 बकरे बलि के लिए लाए गए। पंजीकरण के बाद पुलिस सुरक्षा के साथ उनका मंदिर में पूजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed