फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   For the first time five members could not vote for the District Panchayat President in nainital

Bhimtal: पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वोट नहीं दे पाए पांच सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है रील

Wed, 20 Aug 2025 11:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:26 AM IST
सार

प्रदेश में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पांच जिला पंचायत सदस्य वोट तक नहीं डाल पाए। खबर में पढ़िये पूरा मामला?

विज्ञापन
For the first time five members could not vote for the District Panchayat President in nainital
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

प्रदेश में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पांच जिला पंचायत सदस्य वोट तक नहीं डाल पाए। वोट नहीं डालने की वजह 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दिन पांचों जिला पंचायत सदस्यों का कथित अपहरण कर लिया जाना है। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने भाजपाइयों पर सदस्यों का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों के साथ प्रदर्शन किया था। हालांकि बाद में पांचों जिला पंचायत सदस्यों ने खुद ही घूमने की बात कहकर वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया था।

विज्ञापन


भीमताल ब्लॉक

  • जंगलियागांव जिला पंचायत से विपिन जंतवाल ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। विपिन इससे पहले जंतवाल गांव के ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
  • विज्ञापन


ओखलकांडा ब्लॉक

  • मल्ला ओखलकांडा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद कोटलिया ने जीता था। हालांकि प्रमोद कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वह हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से छात्रनेता रह चुके हैं। वर्ष 2019 में भी प्रमोद ने जिपं सदस्य का चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाए थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ककोड़ जिला पंचायत सीट से डिकर मेवाड़ी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की। डिकर इससे पहले ग्राम प्रधान और हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से छात्र नेता रह चुके हैं। डिकर को विधायक राम सिंह कैड़ा का करीबी माना जाता है। चुनाव जीतने के बाद 14 अगस्त को अपहरण की घटना के बाद डिकर की ओर से जारी वीडियो में घूमने की बात कही गई।

बेतालघाट ब्लॉक

  • चापड़ जिला पंचायत सदस्य से निर्दलीय प्रत्याशी तरुण शर्मा ने जीत हासिल की है। तरुण ने भी पहली बार जिपं सदस्य का चुनाव जीतकर पंचायत की राजनीति में कदम रखा है। अपहरण की घटना के बाद तरुण ने एक वीडियो जारी कर उनके सुरक्षित होने का हवाला देते हुए उनके भाजपा से ही जुड़े होने की बात कही।

धारी ब्लॉक

  • चौखुटा जिला पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बिष्ट ने जीत हासिल की। दीपक ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed