फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Football Match in Lohaghat

झूमाधुरी क्लब और रानीखत क्लब ने दूसरे चक्र में बनाई जगह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Football Match in Lohaghat
लोहाघाट के छमनियां स्टेडियम में चल रही मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में दोनों टीमों के खिलाड़ - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। छमनिया चौड़ स्टेडियम में खेली जा रही मंडल स्तरीय गलचौड़ा बाबा फुटबॉल कप प्रतियोगिता में झूमाधुरी क्लब और रानीखेत की टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दीपक ओली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, विशिष्ट अतिथि कैलाश तलनियां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला झूमाधुरी फुटबॉल क्लब पाटन पाटनी और चक्कू चंपावत की टीमों के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। संघर्षपूर्ण मैच में पाटन पाटनी ने चक्कू चंपावत की टीम को 3-2 गोलों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में रानीखेत इलेवन की टीम ने एकतरफा मुकाबले में ढेक इलेवन की टीम को 4-0 से रौंद कर अगले चरण में प्रवेश किया। मोहित अधिकारी, नितिन ढेक रेफरी रहे। आयोजन में ग्राम प्रधान योगेश ओली, नवल चतुर्वेदी, हिमांशु ओली, रितिक खर्कवाल, मयंक ओली, मंटू ओली, मुकुल ओली, अभिनव, विवेक, दीपांशु आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed