Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Foetus found near hospital gate in nainital

नैनीताल में सनसनी: स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के पास मिला भ्रूण, मृत होने की पुष्टि; पुलिस कर रही जांच

Fri, 06 Nov 2026 11:24 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 06 Nov 2026 11:24 AM IST
सार

नैनीताल के मल्लीताल स्थित स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास एक भ्रूण मिला, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। सफाई कर्मचारियों की सूचना पर चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को अस्पताल ले गई, जहां जांच में उसे मृत पुष्टि किया गया। 

विज्ञापन
Foetus found near hospital gate in nainital
अस्पताल के गेट के पास मिला भ्रूण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस की सुबह नैनीताल के मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल के समीप स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को अस्पताल ले गई। चिकित्सकीय जांच में उसके मृत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी कार्यालय के गेट के समीप सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें वहां खड़ी टैक्सी कारों के बीच भ्रूण दिखाई दिया। उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना अस्पताल स्टाफ को दी। अस्पताल की टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि भ्रूण करीब सात माह का प्रतीत हो रहा है। वह ताजा है। जांच में उसके मृत होने की पुष्टि हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अंजना नेगी ने बताया कि  पुलिस भ्रूण यहां किन परिस्थितियों में पहुंचा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, इसकी पड़ताल कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed