{"_id":"5990bbda4f1c1b297f8b45f0","slug":"flood-protection-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथीडंगर गांव में बाढ़ का पानी घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथीडंगर गांव में बाढ़ का पानी घुसा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ सुरक्षा की मांग
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। सांवल्दे, ढेला नदी का पानी सड़क पार कर ग्राम हाथीडंगर क्षेत्र के खेतों, घरों में पानी घुस रहा है, जिससे परेशान ग्रामीणों को रतजगा करना पड़ रहा है। सुरक्षा दीवार लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। हाथीडंगर गुरुद्वारे के पास सांवल्दे, ढेला के बरसाती नाले से कोसी बैराज का पानी भी मिलता है। वहां बाढ़ आने पर भूकटाव हो रहा है। पानी लोगों के खेत, घरों में घुस जा रहा है, जिससे घर में रखा बिस्तर, अनाज, बच्चों की किताबें भी भीगकर खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
ज्यादा बारिश में दूसरे के घरों में शरण ली जा रही है। बाढ़ से सहमे ग्रामीण सावर सिंह, परमजीत सिंह, चरनजीत सिंह, दिगंबर सिंह, प्रीति रावत, उर्मिला देवी, जसप्रीत कौर, परमजीत कौर, मलकीत कौर, खुशी कौर, बलविंदर, कमलजीत कौर आदि ने रविवार को विभागीय अफसरों को घटनास्थल की निरीक्षण कराया और सुरक्षा दीवार न बनने पर रोष व्यक्त किया। ग्राम प्रधान अवनीत कौर ने बताया कि कई बार यहां दीवार बनाने के लिए लिखा जा चुका है, लेकिन इसमें कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन