{"_id":"6a247154cd0eebc645093f87","slug":"flood-of-tourists-arrives-over-the-weekend-traffic-jams-cause-havoc-haldwani-news-c-238-1-shld1023-126791-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वीकेंड पर पहुंचा सैलानियों का रेला, जाम ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वीकेंड पर पहुंचा सैलानियों का रेला, जाम ने किया बेहाल
Sun, 07 Jun 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। गर्मी की छुट्टियों और वीकेंड के कारण नैनीताल में पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। इससे शहर में भीषण जाम लग गया। शनिवार सुबह से ही नगर के प्रवेश द्वारों पर वाहनों का दबाव बढ़ा। शाम तक पूरी पर्यटन नगरी जाम की चपेट में आ गई। तल्लीताल, मॉलसड़क और भवाली मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। नैनीझील, केव गार्डन और चिड़ियाघर जैसे पर्यटन स्थलों पर भी सैलानियों की भीड़ रही। नगर के सभी होटल और होम-स्टे पूरी तरह बुक हैं। बिना बुकिंग के पहुंचे पर्यटकों को भटकना पड़ा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने अगले दो दिनों तक भीड़ बढ़ने की संभावना जताई है।
शटल से पहुंचे सैलानी
ट्रैफिक प्रबंधन के लिए प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को रूसी बायपास और नारायण नगर पार्किंग में ही रोक दिया। यहां से पर्यटकों को शटल बसों के जरिए मुख्य शहर तक भेजा गया लेकिन पर्यटकों की अत्यधिक संख्या के कारण शटल सेवा पर भी भारी दबाव देखा गया। नगर के सभी छोटे-बड़े पार्किंग स्थल दोपहर होने से पहले ही हाउसफुल हो गए थे।