फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five people injured in a two-car collision

Nainital News: दो कारों की टक्कर में पांच लोग घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in a two-car collision
नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर सोमवार दोपहर दो कारों की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अल्टो वाहन से तैयब हुसैन चार सवारियां लेकर कालाढूंगी से नैनीताल को आ रहा था। बारापत्थर क्षेत्र में सामने से आ रही कार से अल्टो की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ काशीपुर निवासी सुरजीत सिंह, मुरादाबाद निवासी मनीष कुमार, कोटाबाग निवासी मंगल सिंह, कोटाबाग निवासी बहादुर सिंह, मुरादाबाद निवासी अरशान चोटिल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉ.अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि मंगल सिंह के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि दूसरा वाहन दिल्ली निवासी अनूप रावत चला रहा था। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल में इन दिनों सड़क हादसे बढ़ गए हैं। बीते बृहस्पतिवार को तल्लीताल में एक पुलिसकर्मी ने नशे में कार से तीन मजदूरों को कुचल दिया था। रविवार को नैनीताल कालाढूंगी रोड पर दो कारों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन




सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस को सक्रिय करने के साथ अस्थायी पार्किंग स्थलों पर चालकों को जागरूक किया जाएगा। तेज गति व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी यातायात व अपराध, नैनीताल







फोटो- 29 एनटीएल 06 से 07 पी तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed