फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five and a half lakh rupees were withdrawn from the bank in Kaladhungi without any withdrawal.

Nainital News: कालाढूंगी में बिना निकासी बैंक से निकल गए साढ़े पांच लाख

Tue, 30 Sep 2025 03:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 30 Sep 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Five and a half lakh rupees were withdrawn from the bank in Kaladhungi without any withdrawal.
प्रतीकात्मक।
कालाढूंगी। कालाढूंगी के प्रमुख व्यापारी दिनेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका खाता कालाढूंगी में स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में है।
विज्ञापन

विगत 25 सितंबर को उनके खाते से किसी अन्य खाते में साढ़े पांच लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। उसी दिन उन्होंने बैंक शाखा में इसकी सूचना दे दी थी। दिनेश कुमार ने कहा कि यह राशि उनकी ओर से ट्रांसफर नहीं की गई है। सोमवार को व्यापारी पुत्र अमित अग्रवाल ने व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, महामंत्री एवं सभासद हरीश मेहरा, अली हुसैन, मयंक गुप्ता, जनक राज उप्पल, अमरजीत, निखिलेश जोशी, दीप चंद्र बिष्टानिया के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एचडीएफसी बैंक के उप शाखा प्रबंधक मिथुन कुमार ने बताया कि पैसे निकलने में हमारी कोई लापरवाही नहीं। जांच में पुलिस को सहयोग किया जा रहा है। वहीं, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बैंक पहुंचकर मामले में तथ्य जुटाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed