फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five and a half kilogram tumor removed from woman's abdomen, team of doctors performed successful operation at BD Pandey Hospital

महिला के पेट से निकाला साढ़े पांच किलो का ट्यूमर, बीडी पांडे अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Five and a half kilogram tumor removed from woman's abdomen, team of doctors performed successful operation at BD Pandey Hospital
नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में एक महिला के पेट से निकाला गया ओबेरियन ट्यूमर के साथ पीएमएस डा. क? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को एक महिला के पेट से साढ़े पांच किलो का ओवेरियन ट्यूमर निकाला। रामगढ़ के गांव सतबूंगा निवासी शेर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी कुंती देवी (45) की बीमारी को लेकर एक साल से परेशान थे।
विज्ञापन

कहा कि उन्होंने पत्नी को हल्द्वानी के अस्पतालों में भी दिखाया, लेकिन पैसों की कमी से इलाज नहीं हो पाया। शेर सिंह ने बताया कि बीते हफ्ते वह पत्नी कुंती देवी को लेकर बीडी पांडे अस्पताल ले आए, जहां एक हफ्ते भर्ती करने के बाद मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने पेट से सफलतापूर्वक साढ़े पांच किलो का ट्यूमर निकाला।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. केएस धामी ने बताया कि महिला के पेट से साढ़े पांच किलो का ओवेरियन ट्यूमर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी प्राइवेट अस्पताल में यह ट्यूमर निकाला जाता तो करीब एक लाख रुपये का खर्चा आता। उन्होंने बताया कि सर्जरी बहुत जटिल थी, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर दिया है। वहीं, ट्यूमर को हायर सेंटर जांच के लिए भेज दिया है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. आरएस कुमार, डॉ. केएस धामी, डॉ. आरएस कुंवर, डॉ. वीके मिश्रा और नर्स देवकी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed