{"_id":"57f14cb44f1c1b9a11574b37","slug":"first-steps-for-adventure-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":" साहसिक खेलों के लिए उठा पहला कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसिक खेलों के लिए उठा पहला कदम
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
आफ रोडर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को हल्द्वानी शहर के लोग अमर उजाला और कुमाऊं ऑफ रोडर्स क्लब (केओसी) के साथ मिलकर कुछ घंटों के लिए ऑफ रोड हो गए। रोमांच, साहस और कौशल की परीक्षा के इस खेल को लोगों ने नजदीक से देखा, सराहा, समझा और शामिल होने वालों का भी खूब उत्साह बढ़ाया। गौला नदी में इस खेल के पारंगतों ने हुनर और जज्बे का प्रदर्शन किया तो कई हैरान हुए और दाद देने के लिए विवश भी। गौला नदी में रॉक क्रॉउलिंग, ग्रीन लेनिंग से मिलती जुलती ऑफ रोडिंग का नजारा सामने आया तो व्यस्त गौला पुल पर सैकड़ों कदम ठिठक गए और कई वाहन साइड हो गए।
कुमाऊं में ऑफ रोडिंग, माउंटेन साइकिलिंग को बढ़ावा देने की मुहिम ‘एडवेंचर स्पोर्ट्स रैली’ रविवार को अमर उजाला के रामपुर रोड कार्यालय से शुरू हुई। वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रेनू अधिकारी और कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की कार्यकारी निदेशक डा. पवलीन कौर खुराना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कुमाऊं ऑफ रोडर्स क्लब की करीब 150 गाड़ियां रैली में शामिल हुई। रैली में बाइक स्टेशन हल्द्वानी की माउंटेन साइकिलों के साथ बच्चे और युवा भी शामिल हुए। वाहनों और साइकिलों का यह काफिला साहसिक खेलों की जानकारी देता, भीड़ और जाम से जूझता हुआ, लोगों के सवालों को सुलझाता हुआ ट्रांसपोर्ट नगर बाईपास से मुक्त विश्वविद्यालय, बरेली रोड, तीनपानी बाइपास से होता हुआ गौलापुल पहुंचा तो नजारा एकदम बदल गया।
अब बारी थी कुमाऊं ऑफरोडर्स के सदस्यों के हुनर, खतरा उठाने की क्षमता और अपने वाहनों पर नियंत्रण की परीक्षा की। करीब एक घंटे तक कुमाऊं ऑफरोडर्स ने इसे बखूबी अंजाम भी दिया। ड्रोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का एक नया आयाम भी था, जो कइयों के लिए कौतुक था। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग। इस स्मृति को संजोने में सभी व्यस्त हो गए। नदी में स्टंट देखने के लिए गौला पुल के रैलिंग पर पांव रखने के लिए भी जगह नहीं बची। कई लोग ऑफरोडर्स केकरतबों को देखने के लिए नीचे नदी में ही उतर आए।
विज्ञापन
कुमाऊं ऑफरोडर्स के सदस्यों ने खड़ी चट्टान पर गाड़ियां चढ़ार्इं तो लोग यकीन करने को विवश हुए कि ऐसा भी हो सकता है। गौला में इस शो के बाद रैली काठगोदाम, नैनीताल रोड, बाजार से होते हुए अमर उजाला के रामपुर रोड कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। समापन समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीएमडी जेएस खुराना ने कुमाऊं ऑफरोडर्स क्लब अध्यक्ष मोहम्मद सारिक अहमद और उनकी टीम को ट्राफी भेंट की। रैली के अन्य प्रतिभागियों को डा. जेएस खुराना ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रैली में चिकित्सा उपकरणों से लैस नीलकंठ हास्पिटल की एंबुलेंस भी थी।