{"_id":"200d76d4e217c70fac112a509ffb3a1c","slug":"first-appeared-in-kumaon-redspat-butterfly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में पहली बार दिखी रेडस्पाट तितली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में पहली बार दिखी रेडस्पाट तितली
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला,रामनगर
Updated Wed, 13 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितली प्रेमियों के लिए एक और अच्छी खबर। कुमाऊं में पहली बार रेड स्पाट तितली देखी गई है। रामनगर वन प्रभाग के पवलगढ़ कंजरवेशन रिजर्व में इसी 8 से 10 मई तक चले सर्वे के दौरान यह तितली रिपोर्ट की गई। इस दौरान रेड स्पॉट (जेसियस क्राइसोमैलस), कापर-फ्लैश (रैपाला फेरिटिमा), स्पैंगल्ड प्लशब्लू (फ्लॉस असोका) और वन स्पॉट ग्रास येलो (यूरेमा एंडेरसोनी) जैसी दुर्लभ प्रजातियां भी देखने को मिली हैं।
विज्ञापन
तितली ट्रस्ट और रामनगर वन प्रभाग ने ओएनजीसी के साथ मिलकर कंजरवेशन रिजर्व के विभिन्न ट्रेलों में यह सर्वे किया। इसमें 83 प्रजाति की तितलियां और 100 शलभों (मॉथ) की प्रजातियां भी चिह्नित की गईं। रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम के मुताबिक पवलगढ़ कंजरवेशन रिजर्व में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई) के कीट वैज्ञानिक और शोधकर्ता डा. आबेश सान्याल के निर्देशन में यह सर्वे चला। इसका मकसद जैव विविधता के संकलन समेत क्षेत्र में ईको टूरिज्य की संभावनाओं को तलाशना था। तितली ट्रस्ट के संजय सोंधी, अंचल सोंधी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
तीन साल में मिले 41 बाघ, 365 प्रजाति की चिड़िया
14 दिसंबर 2012 में बने इस कंजरवेशन को अभी दो साल ही हुए हैं, यहां 41 से अधिक बाघों की उपस्थिति दर्ज की गई है। साथ ही, 356 प्रजातियों की चिड़िया रिपोर्ट की गईं हैं।
विज्ञापन