फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire broke out in the parking lot of a car showroom, three cars burnt

Haldwani Fire: कार शोरूम की पार्किंग में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर खाक; चारों ओर मची अफरा-तफरी

Wed, 19 Jun 2024 11:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2024 11:48 AM IST
सार

हल्द्वानी के पास गोरापड़ाव स्थित एक कार शोरूम की पार्किंग में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। दमकल टीम ने तीन वाहनों से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in the parking lot of a car showroom, three cars burnt
गौरापढ़ाव स्थित किया के शोरूम में गाड़ियों में लगी आग।    संवाद

विस्तार

हल्द्वानी के पास गोरापड़ाव स्थित एक कार शोरूम की पार्किंग में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। दमकल टीम ने तीन वाहनों से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक तीन कारें जल गईं। दमकल विभाग की जांच में कूड़ा जलाने के दौरान आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


हल्द्वानी निवासी गौरव सिंह का गोरापड़ाव इलाके में कार का शोरूम है। मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे डायल 112 पर शोरूम में आग लगने की सूचना आई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शोरूम के पीछे बनी पार्किंग में खड़ी कारों में आग धधक रही थी। इसी बीच दमकल की टीम भी तीन वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गई। करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar: पीएसी जवान की मां और भाई की मौत, मौके पर जहर मिला...इस वजह से आत्महत्या करने की आशंका; जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसओ मनिंदर सिंह ने बताया कि शोरूम के मालिक फिलहाल विदेश में हैं। बताया जा रहा है कि तीनों गाड़ियां मरम्मत के लिए पहुंची थीं। दमकल विभाग की जांच में प्रथमदृष्टया सामने आया है कि लोगों ने शोरूम की दीवार के बाहर कूड़े में आग लगाई थी। यह आग नाली से दीवार के अंदर आ गई। इसके बाद फैलते हुए कार में लग गई। इससे तीन कारें जल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed