फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death of PAC jawan mother and brother in ramnagar

Ramnagar: पीएसी जवान की मां और भाई की मौत, मौके पर जहर मिला...इस वजह से आत्महत्या करने की आशंका; जानें मामला

Wed, 19 Jun 2024 08:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Jun 2024 08:58 AM IST
सार

रामनगर में पीएसी जवान के भाई और मां की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शवों के पास जहरीला पदार्थ मिला है जिससे दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Death of PAC jawan mother and brother in ramnagar
Ramnagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रामनगर में पीएसी जवान के भाई और मां की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शवों के पास जहरीला पदार्थ मिला है जिससे दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नया झिरना प्लाॅट नंबर 12 निवासी नंदा देवी (65) पत्नी स्व. जगत सिंह, उसका बेटा सुरेंद्र सिंह (42) मंगलवार की सुबह 10:30 बजे से लापता थे। शाम करीब पांच बजे पड़ाेस में रहने वाली एक युवती शाहनत्थन पीर के पास के जंगल में आम तोड़ने गई थी। वहां उसने नंदा देवी और सुरेंद्र सिंह के शव देखे और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

मृतका का छोटा बेटा पीएसी जवान देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचा। देवेंद्र वर्तमान में रुद्रपुर में तैनात है और पांच दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि पीएसी जवान का भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अविवाहित था। दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्रवधु से हुई थी कहासुनी
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीएसी जवान की पत्नी नया झिरना प्लाॅट नंबर 12 में उसकी मां और भाई के साथ रहती थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीएसी जवान की मां की पुत्रवधु से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके चलते उन्होंने सोमवार से खाना नहीं खाया था। जिस पेड़ के नीचे मां-बेटे के शव मिले हैं, वहां जहर की गोलियां भी मिली हैं। प्रथम दृष्टयता मां-बेटे के जहर खाकर जान देने की बात सामने आ रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed