फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire broke out in the basement of the diagnostic center in haldwani

Haldwani: डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी आग, तीन वाहन जले; दमकल की चार गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू

Tue, 13 Aug 2024 09:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 13 Aug 2024 09:45 AM IST
सार

हल्द्वानी के मुखानी चौराहे के पास डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। देखते-देखते विकराल हुई आग पर दमकल विभाग ने दो घंटे में काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in the basement of the diagnostic center in haldwani
डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के मुखानी चौराहे के पास डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। देखते-देखते विकराल हुई आग पर दमकल विभाग ने दो घंटे में काबू पाया। आग लगने से बेसमेंट में खड़ी एंबुलेंस सहित तीन वाहन जल गए। जांच में एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट से अग्निकांड की बात सामने आई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक डॉ. तुषार शर्मा ने सेंटर के बेसमेंट से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को बुलाया और सेंटर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पर आग विकराल होती चली गई। बेसमेंट से निकलता धुएं का गुबार देख मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

इस बीच नगर स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षण के लिए शहर में निकले थे। उन्होंने भवन से धुआं उठता देख नगर निगम की जेसीबी और कर्मचारी भी बुला लिए। सूचना पर दमकल के चार फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जब तक आग बुझती, तब तक बेसमेंट में बनी पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस, एक कार और एक बाइक जल गई। दमकल की टीम ने चार बाइक, एक कार को जलने से बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार का कहना है कि मंगलवार को हादसे की जांच की जाएगी। शुरुआती जांच में एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पार्किंग में लगे सीसीटीवी से आग के कारणों का पता चल पाएगा।

आग बुझाने में पहली बार किया गैस मास्क और सिलिंडर का प्रयोग
दमकल को 15 दिन पहले ही मास्क, ऑक्सीजन सिलिंडर मिले हैं। सोमवार को जब बेसमेंट में आग लगी तो धुएं के कारण आग बुझाना काफी कठिन था। धुएं के गुबार के कारण पता नहीं चल रहा था कि अंदर कोई फंसा तो नहीं है। इस पर दमकल की टीम के दो सदस्य मास्क, ऑक्सीजन सिलिंडर, स्पेशल गॉगल, मास्क पहनकर बेसमेंट में उतरे। हालांकि अंदर किसी व्यक्ति के फंसे नहीं होने पर टीम ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed