फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire breaks out in textile warehouse in haldwani

हल्द्वानी: घनी आबादी के बीच कपड़ा गोदाम में लगी आग, भोलानाथ गार्डन में हड़कंप, दमकल ने पाया काबू

Thu, 24 Sep 2026 04:57 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 24 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

कोतवाली हल्द्वानी के भोलानाथ गार्डन इलाके में स्थित कपड़ा गोदाम में बृहस्पतिवार शाम अचानक आग लग गई।
गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Fire breaks out in textile warehouse in haldwani
कपड़ा गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हल्द्वानी के भोलानाथ गार्डन इलाके में स्थित कपड़ा गोदाम में बृहस्पतिवार शाम अचानक आग लग गई। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। जिस गोदाम में आग लगी वह एक बंद मकान में संचालित हो रहा था लेकिन घनी आबादी के बीच था। आसपास के लोगों ने गोदाम से निकलते धुएं और आग की लपटों को देखकर पुलिस व दमकल को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर दमकल की टीम पहुंची और करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि गोदाम संचालक से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। घनी आबादी के बीच गोदाम संचालन को लेकर अनियमितता मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed