{"_id":"6ac4111b1667f2aa240c2fb8","slug":"fire-breaks-out-at-vehicle-showroom-goods-worth-lakhs-of-rupees-gutted-haldwani-news-c-8-1-hld1057-846055-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वाहन शोरूम में लगी आग लाखों रुपये का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वाहन शोरूम में लगी आग लाखों रुपये का सामान जला
Tue, 06 Oct 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार के कुंवरपुर स्थित दो पहिया वाहन शोरूम में रविवार देर रात दो बजे आग लग गई। हादसे में एक स्कूटी, कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, मशीनें और अन्य सामान जल गया। कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से टैंक के पानी से आग बुझाई।
पुलिस के अनुसार देर रात आग की सूचना शोरूम संचालक पंकज कुमार ने संबंधित चौकी को दी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास रहने वाले कर्मचारियों के साथ आग पर काबू पाया। लाखों के आर्थिक नुकसान का आंकलन किया गया है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।