{"_id":"6a2db9cc9b22e328560d8d0b","slug":"fire-breaks-out-at-restaurant-customers-flee-to-safety-nainital-news-c-8-1-hld1044-783714-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल रोड पर रेस्टोरेंट में लगी आग, ग्राहक जान बचाकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल रोड पर रेस्टोरेंट में लगी आग, ग्राहक जान बचाकर भागे
Sun, 14 Jun 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी काॅलेज पास शनिवार शाम सात बजे ओलाइव लांज रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना से रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई। इस बीच ग्राहकों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग से तंदूर की भट्ठी, एसी समेत अन्य सामान जल गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
नैनीताल रोड पर विपिन सनवाल ओलाइव लांज रेस्टोरेंट चलाते हैं। शाम के समय रेस्टोंरेंट में ग्राहक बैठे थे। इस बीच चिमनी से लगी आग रेस्टोरेंट के किचन तक पहुंच गई। इस अंदर मौजूद लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे। कर्मचारियों ने किसी तरह रेस्टोरेंट में मौजूद चार गैस सिलिंडर बाहर निकाले। सूचना के दस मिनट के अंदर दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गए। एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने कहा कि पानी की बौछार कर आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। आग से चिमनी, एसी, बिजली के तार और तंदूर की भट्ठी जल गई। घटना से नैनीताल हाईवे पर आधे घंटे के लिए यातयात प्रभावित रहा। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना पास में मौजूद बैंक और किताबों की दुकान को भी नुकसान पहुंच सकता था।