फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR For Crime in Bhowali

Nainital News: पुलिसकर्मी के साथ मारपीट में तीन युवकों पर केस

Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
FIR For Crime in Bhowali
भवाली (नैनीताल)। नगर में मंगलवार देर रात तीन युवकों ने नशे में कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। घटना में पुलिसकर्मी चोटिल हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। इनमें तीन युवक नशे की हालत में कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता, मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना में पुलिसकर्मी हयात चंद्र चोटिल हो गया। इस पर कांस्टेबल हयात चंद्र ने देवेंद्र मेहरा, पारस भंडारी और एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, देवेंद्र मेहरा के भाई सुंदर मेहरा ने सूरज, राजू और कुंदन के खिलाफ उसके भाई के साथ मारपीट की तहरीर सौंपी है। इस पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी धीरू रौतेला, देवेंद्र मेहरा और पारस भंडारी के खिलाफ तोड़फोड़, गालीगलौज की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल उमेश कुमार ने बताया कि कुछ युवक नशे की हालत में मारपीट की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस कर्मियों संग मारपीट व अभद्रता शुरू कर दी। इस पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed