{"_id":"71aef874d950f616856b1a76f7d43d93","slug":"fine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुकिंग 25 सौ की जुर्माना 29 हजार का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुकिंग 25 सौ की जुर्माना 29 हजार का
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट वाहन में सवारी ढोना वाहन चालक को महंगा पड़ गया। बहेड़ी से नैनीताल की सवारी ला रहे इनोवा चालक को 29 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ा और वाहन सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर 24 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन डा. गुरदेव सिंह ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी, नैनीताल, बारापत्थर और कालाढूंगी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। प्राइवेट इनोवा में बहेड़ी से नैनीताल के लिए 25 सौ रुपए में गाड़ी बुक करके लाई जा रही थी। चेकिंग के दौरान डा. सिंह ने इनोवा को सीज कर दिया और 29,700 रुपए का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इनोवा का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जबकि 24 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें 10 ट्रक, 8 टैक्सी-मैक्सी, 3 बस और 3 डिलीवरी वैन थे। उन्होंने बताया कि तीन टैक्सी-मैक्सी चालक पर्वतीय मार्ग पर चलने के लिए वैध नहीं थे। उनके लाइसेंस पर पर्वतीय मार्ग पर चलने की अनुमति नहीं थी तीनों पर 4500 रुपए का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन