फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Final process completed for admission in MBA courses

एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम प्रक्रिया पूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Final process completed for admission in MBA courses
पंतनगर में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराते प्राध्यापक। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश की द्वितीय व अंतिम चरण की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरएस जादौन ने बताया कि कोरोना के चलते बीते दो वर्षों में संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया में कई स्तरों पर परिवर्तन करने पड़े थे। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया पूर्व के अनुसार ही अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. जादौन ने बताया कि एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश की इस प्रक्रिया में सफल होने के लिए उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों से आए सैकड़ों प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। आवेदकों की संख्या ज्यादा होने के कारण इस वर्ष यह प्रक्रिया दो दिवसों में आयोजित की गई है। बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के इस चरण में अभ्यर्थियों को दो परीक्षाओं क्रमश: ग्रुप डिस्कशन व व्यक्तिगत साक्षात्कार में अपने अपेक्षित ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

इन दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों तथा पूर्व की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को जोड़कर अंतिम वरीयता सूची तैयार की जाएगी। प्रभारी अधिकारी प्रवेश डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के एमबीए शैक्षणिक कार्यक्रमों में क्रमश: 32 व आठ सीटें हैं। महाविद्यालय में 40 सीटों के सापेक्ष 194 अभ्यर्थियों को इस चरण में बुलाया गया। इनमें से 124 अभ्यर्थी इस चरण में उपस्थित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed