फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fighting, stone pelting, arson between two parties in Ramnagar

Nainital News: रामनगर में दो पक्षों में मारपीट, पथराव, आगजनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fighting, stone pelting, arson between two parties in Ramnagar
हिम्मतपुर ब्लॉक में हुई दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के हिम्मतपुर ब्लॉक में मामूली बात पर दो पक्षों का विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली, झोपड़ी और पराली को आग लगा दी गई। कई थानों से पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को काबू किया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड उपाध्यक्ष किशोर शर्मा की शादी की सालगिरह थी। वह अपने भतीजे अनुकूल शर्मा (अन्नु) और एक अन्य के साथ पीरूमदारा चौराहे की ओर जा रहे थे। हिम्मतपुर ब्लॉक तिराहे पर समर फुलवा और रिंकू से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। विवाद के बीच महताब हैदर, उसके परिवार के सदस्यों, असलम आदि ने किशोर शर्मा व अन्य से मारपीट कर दी। सूचना पर किशोर शर्मा के बड़े भाई पूरन शर्मा भी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने धारदार हथियार और तमंचे की बट से किशोर शर्मा पर हमला कर दिया। घटना में किशोर शर्मा का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग घर चले गए। करीब एक घंटे बाद दोनों पक्षों के लोग घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर हिम्मतपुर ब्लॉक गांव में आमने-सामने आ गए। मामला इतना बिगड़ गया कि मारपीट के दौरान घरों पर पत्थरबाजी की गई। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली और खेत में रखे पराली के ढेर को आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। इसके बाद घायल किशोर शर्मा, उसके भाई पूरन शर्मा और अनुकूल शर्मा को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन घंटे तक होता रहा बवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी बवाल शांत नहीं हुआ। करीब तीन घंटे तक मौके पर हंगामा रहा। उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करते हुए एक झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी के बगल में जानवर बंधे हुए थे। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। अगर आग फैलती तो जानवर भी चपेट में आ जाते। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि कालाढूंगी, हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी आदि थानों की पुलिस फोर्स को बुला लिया था। स्थिति को काबू कर लिया गया। मामले की जांच चल रही है।



तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात

दो पक्षों में तनाव के बाद हिम्मतपुर ब्लॉक गांव को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोगों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास भी किया। हालांकि पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए मामले को बिगड़ने से बचा लिया। सोमवार को एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने मौका मुआयना किया और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।



इन्हें भेजा गया जेल

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एक पक्ष के किशोर शर्मा ने तहरीर दी है। घटना की विवेचना एसआई प्रकाश पोखरियाल को दी गई है। विवेचना के बाद गोतिश जाटव निवासी भौना कॉलोनी बाजपुर ऊधमसिंह नगर, समर अब्बास, मेहताब हैदर, फूल अब्बास उर्फ फुलवा निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक फ्लोर मिल के पास पीरूमदारा रामनगर से पकड़ा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।






एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में एक पक्ष की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में किसी भी प्रकार की अशांति ना हो पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed