{"_id":"6dcafd503e12bac92bfd5d14d2fc19f1","slug":"fell-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमलीघाट में अराजकता पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमलीघाट में अराजकता पर गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 20 Apr 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
इमलीघाट में लगातार हो रही अराजकता और अवैध खनन की शिकायतों की गाज दो फारेस्ट गार्ड पर गिर गई। तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से दो कर्मियों को अटैच करने का निर्देश दिया। इसके बाद दोनों कर्मियों को वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय से अटैच करने के साथ ही नए कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
इमलीघाट में बीते दिनों से लगातार अराजकता और अवैध खनन की शिकायत आ रही थी। दबंग बैरियर तक तोड़कर खनिज से लदे वाहन निकाल ले गए। ऐसे में विभाग की भूमिका भी सवालों में आ गई। इसके बाद डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने देवरामपुर गेट पर तैनात कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी चंद्रशेखर पांडे ने वहां तैनात धन सिंह अधिकारी और बहादुर सिंह बिष्ट को आरओ कार्यालय से अटैच कर दिया। आरओ पांडे ने बताया कि इनकी जगह पर भुवन तिवारी और राम सिंह अधिकारी को तत्काल कार्य संभालने को कहा है।
विज्ञापन