फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fee Regulatory Authority's decision to increase fees

शुल्क नियामक अथॉरिटी के फीस बढ़ोतरी के निर्णय पर रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fee Regulatory Authority's decision to increase fees
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र की याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने शुल्क नियामक अथॉरिटी के फीस बढ़ोतरी के निर्णय पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन

निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र आदिल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सरकार ने अक्तूबर 2015 में आदेश जारी कर निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में शुल्क की बढ़ोतरी कर दी थी। याचिका में कहा गया है कि बढ़ा हुआ शुल्क 80 हजार से बढ़ाकर 2.15 लाख रुपये प्रतिवर्ष कर दिया था।
विज्ञापन

याचिका में कहा गया कि इसके बाद यह मामला शुल्क नियामक कमेटी के पास गया और न्यायमूर्ति कुलदीप सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अप्रैल 2019 में सरकार के आदेश को खारिज कर दिया। इसके बाद निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की एसोसिएशन ने शुल्क नियामक अथॉरिटी में अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कॉलेजों की अपील को स्वीकार करते हुए शुल्क नियामक अथॉरिटी ने शुल्क वृद्धि के निर्णय को बरक रार रखा। अथॉरिटी के इस निर्णय को निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र आदिल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसी मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अथॉरिटी के फीस वृद्धि के निर्णय पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed