{"_id":"6874189c8406e8f6d40bed8c","slug":"fearing-action-the-drunkards-party-was-cancelled-on-sunday-haldwani-news-c-8-1-hld1044-598218-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार्रवाई के डर से रविवार को शराबियों की महफिल की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार्रवाई के डर से रविवार को शराबियों की महफिल की छुट्टी
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित टीपीनगर चौराहे से फायर स्टेशन के बीच ठेलों पर शराबियों की शाम रविवार को नहीं सज सकी। कुछ ठेले ही लगे जिनमें शराब नहीं परोसी गई। केवल खानपान की चीजें की बिकीं। पुलिस ने भी गश्त कर शराब परोसने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
टीपीनगर से फायर स्टेशन के बीच 16 ठेले सजते हैं। अमर उजाला ने शनिवार को पड़ताल की तो इनमें से 12 ठेलों पर चखने के साथ ही अंग्रेजी शराब की बोतलें दिखाई दीं। खुले आम जाम छलक रहे थे और नशा चढ़ने के बाद आपसी खींचतान भी होती दिखाई दी। यहां यह हर शाम का नजारा है। ऐसे में आसपास के मोहल्लों में रहने वालीं महिलाएं दिन ढलने के बाद यहां से गुजरने से हिचकिचाती हैं। इन ठेलों की वजह से यहां जाम भी लगता है। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार की शाम को अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने लगने वाले ठेलों की संख्या घटी। मोड़ से टीपीनगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर खाने के ठेले लगे और इन्होंने शराब पिलाने से भी परहेज किया। टीपीनगर चौकी पुलिस ने भी शाम छह बजे से सात बजे तक इधर से गश्त कर ली।