{"_id":"5f7a1b2e8ebc3e9b946f4c57","slug":"fasting-continued-for-the-second-day-on-the-demand-of-doctors-in-khairana-hospital-bhimtal-news-hld3993033174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरना अस्पताल में डॉक्टरों की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरना अस्पताल में डॉक्टरों की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन
विज्ञापन
खैरना में स्वास्थ्य सुविधाओं के आमरण अनशन पर बैठे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। सीएचसी खैरना में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने अब कौश्याकुटौली तहसील के पास आमरण अनशन शुरू कर दिया है। संजय बिष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
रविवार को राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक और उत्तराखंड मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल आर्य ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि पीएचसी और सीएचसी सिर्फ रेफर सेंटर बन गए हैं, जिसके चलते क्षेत्र के मरीज शहरों के अस्पतालों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
वहीं सीएचसी खैरना अस्पताल के लिए दान देने वाले पूरन लाल साह और बसंत लाल साह ने बताया कि अस्पताल के लिए भूमि दान देने के बाद भी क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का उचित लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
इस दौरान मनीष तिवारी, शिवराज सिंह बिष्ट, हितेश साह, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष भरत जलाल, महिपाल सिंह बिष्ट, हरीश गिरी, सविता बिष्ट, भावना बिष्ट मौजूद रहे।