{"_id":"7d7f9ce29bf36832acd993050aed3794","slug":"farming-in-bhimtal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलनी में प्रशिक्षण शिविर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलनी में प्रशिक्षण शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
उद्यान विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को ओखलकांडा ब्लाक के गलनी गांव में औद्यानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उद्यान विशेषज्ञों ने काश्तकारों को खेतीबाड़ी की उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक लीलाराम टम्टा, उद्यान निरीक्षक गंगा सिंह बोरा और महेश चंद्र आर्या ने काश्तकारों को फल उत्पादन और समय समय पर फलों में लगने वाली बीमारियों और उनके निराकरण के बारे में बताया। इस मौके पर गलनी के प्रधान हरेंद्र सिंह बर्गली, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ऐरी आदि थे।
विज्ञापन