फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers are worried due to the destruction of crops in the fields.

Nainital News: खेतों में लगी फसलों के बर्बाद होने से किसान परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried due to the destruction of crops in the fields.
भीमताल/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। ओखलकांडा, रामगढ़, धारी और बेतालघाट क्षेत्र में रविवार को हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को बेहद नुकसान पहुंचा है। खेतों में लगी गेहूं, मटर, आलू, टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी और बैंगन के पौधे नष्ट हो गए हैं। आड़ू, प्लम, खुबानी और नाशपाती के फल भी झड़ गए हैं। ओखलकांडा के राजेंद्र पलड़िया, सीता देवी, पूजा पलड़िया, सतीश पलड़िया, खुशाल बर्गली ने बताया कि ओलों से खेतों में लगी फसलों को बेहद नुकसान पहुंचा है। नाई के पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल ने बताया कि रविवार की ओलावृष्टि से किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन और उद्यान विभाग के अधिकारियों से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ओलावृष्टि से रामगढ़, मुक्तेश्वर, धारी, धानाचूली, बेतालघाट क्षेत्र के किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed