फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farm worker dies from current

करंट से खेत मजदूर की मौत

Wed, 13 Sep 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।  Updated Wed, 13 Sep 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farm worker dies from current
करंट से खेत मजदूर की मौत - फोटो : amar ujala
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम आमपोखरा निवासी मजदूर की खेत में फैले करंट से मृत्यु हो गई। गोपाल बहादुर (40) पुत्र पूरन सिंह बहादुर हरिओम के खेत में मजदूरी करता था। किसान ने गोपाल को खेत के पास ही रहने के लिए कमरा दिया है। मंगलवार को उसके घर में लाइट नहीं आई।
विज्ञापन


उसकी पत्नी तुलसी देवी ने गोपाल को इसकी सूचना दी। गोपाल ने खेत में जाकर देखा कि बिजली का तार टूट कर गिरा था। जैसे ही वह खेत में गया तो उसे करंट लग गया, जिससे वह बेहोश हो गया। पड़ोसियों की मदद से उसे संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराए बिना परिजन शव घर ले गए। गोपाल का एक बेटा, तीन बेटियां हैं।  
विज्ञापन


आग से झुलसा बाइक मिस्त्री, रेफर
रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला बंबाघेर निवासी अनीस काशीपुर मार्ग स्थित एक दुकान में बाइक की मरम्मत का काम करता है। मंगलवार शाम को बाइक की मरम्मत के दौरान पेट्रोल का रिसाव होने से अचानक आग लग गई, जिसमें उसके दोनों हाथ झुलस गए। उसे संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed