{"_id":"c632e7229d4e8c65ee199169de36b259","slug":"fake-doctor-cctv-captured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डाक्टर सीसीटीवी कैमरे में कैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डाक्टर सीसीटीवी कैमरे में कैद
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Wed, 13 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिवस संयुक्त चिकित्सालय में फर्जी डाक्टर बनकर वृद्धा को बेहोश कर लूटने वाला डाक्टर अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज में संदिग्ध डाक्टर हाथ पीछे किए हुए चल रहा है। उसकी पहचान पीड़ित वृद्धा के बेटे ने की है।
विज्ञापन
एसएसआई मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि वृद्धा चंद्रकला अभी पूरी तरह होश में नहीं आई है। जैसे ही वह होश में आएंगी, उन्हें भी फुटेज दिखाकर फर्जी ठग डाक्टर की पहचान कराई जाएगी। फुटेज में गैलरी में घूमते और बात करते एक संदिग्ध डाक्टर दिखाई दे रहा है, लेकिन सही पहचान महिला द्वारा उसे पहचानने पर ही हो सकेगी, क्योंकि ठग डाक्टर ने युवक को बताया था कि वह जस्सागांजा गांव में ही किसी का भांजा है। उन्होंने बताया महिला के पर्स से पांच हजार नगदी, मोबाइल, सोने की कुंडल ठग डाक्टर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन