फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fake checks worth one crore issued by stealing check book of closed account, report filed

बंद खाते की चेकबुक चुराकर एक करोड़ के फर्जी चेक किए जारी, रिपोर्ट दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 03:09 AM IST
विज्ञापन
Fake checks worth one crore issued by stealing check book of closed account, report filed
हल्द्वानी। करोड़ों की देनदारी के चलते एक व्यक्ति ने प्रतिष्ठान के बंद खाते की चेक बुक चुराकर फर्जी हस्ताक्षर करके एक करोड़ के चेक अपने नाम जारी कर लिए। चेक बाउंस मामले में वारंट पहुंचने पर मामला सामने आया। प्रतिष्ठान स्वामिनी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बरेली रोड स्थित तल्ली हल्द्वानी के दुर्गा भवन निवासी रीना पंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तल्ली हल्द्वानी में ही मैं. महाकाली इंटरप्राइजेज नाम से प्रतिष्ठान का संचालन करती हैं। बताया कि प्रतिष्ठान के नाम से एक बैंक खाता नवीन मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सुचारु था, जिसे 8 अगस्त 2018 में बंद करा दिया गया था। हालांकि बैंक खाते की चेक बुक कार्यालय में ही रखी थी। आरोप है कि उनके कार्यालय में आने वाले केनाल रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी सचिन जायसवाल ने बंद खाते की चेकबुक से दो चेक चुराए और खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर करके 50-50 लाख की धनराशि भरकर अपने नाम पर जारी करा लिए।
विज्ञापन

खाता बंद होने की वजह से चेक बाउंस हो गए और सचिन ने उनके खिलाफ एनआई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय से जमानती वारंट प्राप्त हुआ तब मामले की जानकारी मिली। इसके बाद जांच -पड़ताल करने पर आरोपी का फर्जीवाड़ा सामने आया। रीना पंत का आरोप है कि सचिन जायसवाल ने हरिद्वार के रुड़की में धनौरा गांव स्थित 0.619 हेक्टेयर भूमि प्रतिष्ठान के पास बंधक रखी जमीन को भी बेच दिया। साल 2017-2018 से अब तक आरोपी प्रतिष्ठान का 36941513 रुपये की देनदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी, दस्तावेजों की कूटरचना करना, कूटरचित कागजातों का असली रूप में उपयोग करना और धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed