फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Explained the importance of education in changing times

Nainital News: बदलते समय में शिक्षा के महत्व को समझाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Explained the importance of education in changing times
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एमएमटीटीसी में रसायन विज्ञान की ओर से रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने बदलते समय में शिक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने एक समग्र दृष्टिकोण पर जोर दिया, जहां एक प्रगतिशील भविष्य के लिए पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का मिश्रण हो।
विज्ञापन

पहली दिसंबर से शनिवार तक चले इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और आईआईटी के रिसोर्स पर्सन ने रसायन विज्ञान के विभिन्न विषयों पर मौलिक से लेकर अत्याधुनिक पद्धतियों तक के सत्र लिए। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव जोशी, एमएमटीटीसी निदेशक प्रो. दिव्या जोशी, उप निदेशक प्रो. रीतेश शाह और डीन विज्ञान संकाय प्रो. चित्रा पांडे ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. चित्रा पांडे ने कहा शिक्षक अपनी भूमिका को केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित न रखे। इस मौके पर प्रो. एनजी साहू, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. शाह राज अली, डॉ. सुहैल जावेद, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. महेश आर्य, डॉ. मनोज धूनी, डॉ. ललित मोहन, डॉ. गिरीश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।इसमें 11 राज्यों के 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed