फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Expired fire extinguishers found at petrol pump

Nainital News: पेट्रोल पंप पर एक्सपायर मिले अग्निशमन यंत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Expired fire extinguishers found at petrol pump
हल्द्वानी प्रेम सिनेमा केे​ पास पेट्रोल पंप पर पंप कर्मी से गाड़ी के टायर में हवा भरवा कर देखते
हल्द्वानी।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप में एक्सपायर अग्निशमन उपकरण रखे हैं। अगर आग लग गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। बृहस्पतिवार को प्रशासन और पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा तो मामले पकड़ में आए। उधर पूर्ति विभाग की ओर से सात पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस भेजा है।
बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नेतृत्व में पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने रामपुर रोड, मंडी बाइपास रोड और नैनीताल रोड के सात पेट्रोल पंप पर छापा मारा। इस दौरान कहीं शौचालय बंद मिले तो कही गंदे। तीन पेट्रोल पंपों में अग्निशमन उपकरण एक्सपायर डेट के मिले। आग बुझाने के लिए रखी गई रेत जमा गई थी, उसमें घास जमी थी। तीन पंपों में शुद्ध पेयजल नहीं मिला। यहां आरओ पुराना और बंद था। पूर्ति विभाग की ओर से पंप संचालकों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हल्द्वानी। पेट्रोल पंप अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आते हैं। यहां आग बुझाने के लिए मानकों के अनुसार अग्निशमन सिलिंडर, रेत आदि होनी जाहिए। इसकी जांच फायर ब्रिगेड के अधिकारी करते हैं लेकिन जिस हिसाब से फायर सिलिंडर एक्सपायर मिले उसे देखकर लगता है कि फायर बिग्रेड के अधिकारी सही से सत्यापन नहीं कर रह हैं। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed