फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Exodus from Banbhulpura intensifies, 300 families locked their houses and ran away

Nainital News: बनभूलपुरा से पलायन तेज, 300 परिवार घरों में ताला लगाकर भागे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Exodus from Banbhulpura intensifies, 300 families locked their houses and ran away
हल्द्वानी। पुलिस कार्रवाई के डर से लोगों का बनभूलपुरा छोड़ना जारी है। अब तक करीब 300 परिवार घर में ताला लगाकर यूपी चले गए हैं। लगातार लोगों का पलायन जारी है। रविवार सुबह वाहन नहीं मिलने के कारण लोग पैदल ही लालकुआं पहुंच गए। यहां से वह ट्रेन से बरेली को रवाना हुए।
विज्ञापन



शनिवार को पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र से पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया था। आरोप है कि पुलिस ने इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया। कई दिनों तक कर्फ्यू रहने की आशंका और पुलिस से डरकर लोगों ने पलायन तेज कर दिया है। रविवार सुबह पांच बजे से बरेली रोड पर कई परिवार सामान लेकर पैदल जाते दिखाई दिए। सवारी वाहन नहीं होने के कारण लोग 15 किलोमीटर पैदल चलकर लालकुआं पहुंचे। यहां से वह बरेली की ट्रेन पकड़कर यूपी के अलग-अलग शहरों को निकल गए।
विज्ञापन





पुलिस निर्दोष को कर रही परेशान : यासिन

अमर उजाला ने इलाके के मोहम्मद यासिन से बात की। उसने बताया कि वह हल्द्वानी में फर्नीचर का काम करता है। बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। पुलिस के डर से वह अपने रिश्तेदार के वहां बेहड़ी जा रहे हैं। कहा कि सवारी वाहन नहीं मिलने के कारण वह पैदल जा रहे हैं। सलमान अंसारी ने बताया कि तीन बच्चों के साथ वह बरेली जा रहे हैं। कहा कि वहीं रिश्तेदार के घर रहेंगे। उधर बनभूलपुरा क्षेत्र में करीब 300 घरों में ताला लग गया है। पड़ोसियों ने बताया कि ये सभी घर छोड़कर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





अब नहीं आऊंगा हल्द्वानी
रामपुर निवासी यासिन ने कहा कि वह परिवार के साथ काम की तलाश में हल्द्वानी आया था। बनभूलपुरा में दो कमरे किराये पर लिए थे। यहां वह हाईटेक किचन बनाने का काम करता है। कहा कि अब दोबारा हल्द्वानी काम करने नहीं आएगा। बोला दो पैसे कम कमाऊंगा लेकिन चैन से रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed