{"_id":"67be094be249dfd47005ba77","slug":"ex-servicemen-organization-group-20-pilgrims-mahakumbh-haldwani-news-c-230-1-shld1024-124491-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पूर्व सैनिक संगठन ने महाकुंभ स्नान के लिए भेजा 20 यात्रियों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पूर्व सैनिक संगठन ने महाकुंभ स्नान के लिए भेजा 20 यात्रियों का दल
Tue, 25 Feb 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन की पहल पर महाकुंभ यात्रा के तहत मंगलवार को 20 यात्रियों का अंतिम दल रवाना किया गया। यह दल शिवरात्रि के अवसर पर स्नान करेगा। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि संगठन के माध्यम से अभी तक आठ दलों में 104 पूर्व सैनिक और परिवारजनों को महाकुंभ की यात्रा कराई जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि जनपद से जाने वाले पूर्व सैनिक और उनके परिवारजन को सुगमता से लाने ले जाने के साथ-साथ त्रिवेणी के निकट स्थित सेना कैंप पर रहने खाने की उचित व्यवस्था भी की जा रही है। बताया कि संगठन के माध्यम से जाने वाले लोगों को सेना के सहयोग से बेहतरीन सुविधा मिल पा रही हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं आगे भी जारी रखी जाएंगी। कहा साथ में आयोजनों में युवाओं को भी जोड़ा जाएगा ताकि हमारे अध्यात्म और सनातन को युवा वर्ग जान सके।