{"_id":"6525b48e8c31df0b150b88c7","slug":"everything-is-not-going-well-in-sushila-tiwari-hospital-haldwani-news-c-8-1-hld1023-241506-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगे 9.78 लाख, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगे 9.78 लाख, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। फिनलैंड की एक कंपनी में नौकरी देने के नाम पर जालसाजों ने एक युवक को लाखों की चपत लगा दी। विदेश जाने की प्रक्रिया पूरी करने सहित अन्य काम के लिए अलग-अलग बार में 9.78 लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने एंबेसी में फोन किया तो वहां से पुष्ट जानकारी नहीं मिली। इस पर पीड़ित ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
आरटीओ रोड के लालपुर नायक स्थित गिरि कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून को उनके पास फिनलैंड स्थिति कोरटोवा इक एग्री साइंस कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आया था। 28 जुलाई से 3 जून के बीच तीन बार उनका इंटरव्यू हुआ और 4 जुलाई को कंपनी की ओर से उन्हें ऑफर लेटर भी भेज दिया गया। 18 जुलाई को उनके पास फोन कॉल पहुंची और बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए इमीग्रेशन रिप्रेजेंटेटिव ऑथराइजेशन लेटर भेजा।
19 जुलाई को कंपनी की ओर से दोबारा फोन कॉल पहुंची और युवक से वीजा और रेजिडेंस परमिट के नाम पर 42.55 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। 20 जुलाई को वर्क परमिट के लिए 88885 रुपये, 21 जुलाई को 182287 रुपये, 24 जुलाई को बैंक खाता खोलने के लिए 1,95,207 रुपये और फिर 25 जुलाई को आरबीआई से बैंक खाता लिंक करने के लिए 1,96,329 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
जालसाजों ने अंतिम भुगतान 27 जुलाई को ट्रांसफर कराया। इसमें युवक को वर्क परमिट रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट का झांसा देते हुए 2,73,308 रुपये भुगतान करने की बात कही गई थी। छह बार में पीड़ित ने 9,78,065 रुपए का भुगतान जलसाज को कर दिया।
युवक ने फिनलैंड एंबेसी को फोन किया और कंपनी की जानकारी जुटाना शुरू की। कंपनी के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।