फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Every household in Nainital will get three dustbins.

Nainital News: नैनीताल में प्रत्येक घर को तीन-तीन कूड़ादान मिलेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Every household in Nainital will get three dustbins.
नैनीताल। नगर पालिका की ओर से शहर के प्रत्येक आवास और व्यावसायिक उपक्रम को तीन-तीन कूड़ादान देने की कवायद की जा रही है। जेम पोेर्टल के माध्यम से इनकी खरीद की जाएगी। पालिका की ओर से किए गए सर्वे के तहत शहर में 7208 आवास, 1221 होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य व्यावसायिक संस्थान हैं। इन्हें सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा व अन्य मेडिकल वेस्ट आदि के लिए डस्टबिन दिए जाने हैं। सार्वजनिक स्थलों पर हरे व नीले कूड़ादान के समीप लाल रंग का कूड़ादान लगाया जाना है। सार्वजनिक स्थल पर कुल 240 कूड़ेदान रखे जाने हैं। पालिका की ओर से इसकी पहल शुरू कर दी गई है। जेम पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। निविदा कमेटी की समक्ष तकनीकी व वित्तीय निविदा खोली जानी है। ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को निविदा खोली जा सकेगी। पत्रावलियों की जांच के बाद संबंधित संस्था को कार्यादेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed