फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Entry of employees in Municipal Corporation restricted after six o'clock in the evening

शाम छह बजे बाद नगर निगम में कर्मचारियों का प्रवेश प्रतिबंधित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Entry of employees in Municipal Corporation restricted after six o'clock in the evening
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। नगर आयुक्त ने शाम छह बजे बाद नगर निगम में कर्मचारियों सहित सभी लोगों के आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जरूरी कार्य के लिए अगर कर्मचारियों को निगम में रुकना होगा तो उन्हें एसएनए से इसकी अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम कार्यालय में शाम छह बजे बाद शराब पीने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए हैं। सभी कर्मचारियों को छह बजे तक कार्यालय छोड़ना होगा। कहा कि किसी कर्मचारी को जरूरी कार्य के लिए अगर शाम छह बजे बाद रुकना है तो वह सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) से इसकी अनुमति लेगा। कहा कि छह बजे बाद कार्यालय में रुकने वाले, आने वाले कर्मचारियों और वाहनों की गेट में इंट्री भी अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव में चार दिन होंगे कार्यक्रम
अमृत महोत्सव के तहत नगर निगम में 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अमृत महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की सूची तैयार की जा रही है। मेयर के आते ही इसे जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed