{"_id":"5e94a9738ebc3e76951fd843","slug":"entrepreneurs-outraged-by-invoicing-transporters-haldwani-news-hld380033480","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों का चालान करने से गुस्साए कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों का चालान करने से गुस्साए कारोबारी
विज्ञापन
टीपीनगर के कारोबारियों ने बंद रखा कारोबार।
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार को पूरे दिन कारोबार ठप रहा। कारोबारियों की एक भी गाड़ी खाद्यान्न समेत किसी तरह का सामान लेकर नहीं गईं। उन्होंने सभी प्रतिष्ठान बंद रखे। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि पुलिस बिना वजह उनका चालान कर रही है। उन्हें राहत नहीं मिली तो वह अनिश्चितकाल के लिए माल की ढुलाई बंद कर देंगे।
ट्रांसपोर्ट नगर ट्रक ऑनर्स यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भौर्याल ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर से पहाड़ों के लिए गेहूं, चावल, आटा, चीनी, तेल, मसाले समेत कई जरूरी खाद्यान्न आदि सामग्री का ढुलान किया जा रहा है। इनमें से कुछ सामान जैसे नमकीन, पफ आदि ऐसे हैं जो दो या तीन महीने में ही एक्सपायर हो जाते हैं। खाद्यान्न के साथ इन वस्तुओं का ढुलान करने पर टीपीनगर पुलिस ने पांच कारोबारियों का चालान कर दिया।
उन्होंने कहा कि मंडी का कारोबार मंडी समिति संचालित करती है लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर की समिति का कोई अधिकारी यहां बैठता ही नहीं। पुलिस ने नमकीन, पफ आदि सामग्री नहीं ले जाने की चेतावनी दी और जिन गाड़ियों में यह सामान लदा था उनका चालान कर दिया। चौकी प्रभारी ने चेतावनी दी कि दवा और खाद्य वस्तुओं के अलावा कोई अन्य सामग्री ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों में नहीं जाएगी। टीपीनगर के कारोबारियों ने इसका विरोध किया। ढुलाई बंद रखने की चेतावनी देने वालों में हरवीर चड्ढा, दर्शन खेतवाल, प्रवीण कांडपाल, नवीन कांडपाल, सोनू आदि थे।