फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Enrollment process for NCC Naval Wing begins at DSB Campus.

Nainital News: डीएसबी कैंपस में एनसीसी नेवल विंग के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Tue, 09 Jun 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 09 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Enrollment process for NCC Naval Wing begins at DSB Campus.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित फाइव यूके नेवल यूनिट एनसीसी ने वर्ष 2026 के सत्र के लिए नए कैडेटों के नामांकन की घोषणा की है। देश सेवा और रोमांच का सपना देखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भारतीय नौसेना की इस इकाई से जुड़ने का उत्कृष्ट अवसर है। एएनओ प्रो. रितेश साह ने कहा कि इस नामांकन प्रक्रिया में केवल वही छात्र भाग ले सकते हैं जो वर्तमान में डीएसबी परिसर में अध्ययनरत हैं। आवेदक की आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। नेवल विंग में लड़के और लड़कियों दोनों के लिए समान अवसर उपलब्ध हैं। एनसीसी कैडेटों को न केवल शारीरिक फिटनेस और अनुशासन का प्रशिक्षण मिलता है बल्कि उन्हें साहसिक शिविर, विदेशी दौरों और गणतंत्र दिवस परेड जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी मिलता है। इच्छुक छात्र आधिकारिक गूगल फॉर्म के जरिये ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed