फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   End of dogs bite people Dudhakr

लोगों को दौड़ाकर काटने वाले कुत्ते का अंत

Tue, 01 Dec 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Tue, 01 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन

 अब तक दर्जनों लोगों को दौड़ाकर काटने वाले कुत्ते का आतंक और खौफ इस कदर बढ़ गया कि आज लोगों ने उसे दौड़ाकर उसका अंत कर दिया। सैलानियों से चहल-पहल वाली मालरोड में सोमवार को एक पागल कुत्ते ने करीब एक दर्जन लोगों को काट दिया।

विज्ञापन


कुत्ते ने किसी की आंख नोची तो किसी के हाथ और पैर। कुत्ते की दहशत में कुछ लोग अपर मालरोड से लोअर मालरोड में कूद गए तो कुछ पेड़ पर चढ़ गए। दहशत में कई गाड़ियों के नीचे आते आते भी बचे। सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मालरोड में कुत्ते का आतंक था। दोपहर तीन बजे बोट स्टैंड कर्मियों ने कुत्ते को मार दिया।
विज्ञापन


सोमवार को एकाएक बौराए कुत्ते ने मालरोड में आतंक मचाना शुरू कर दिया। कुत्ते में एक एक कर एक दर्जन से अधिक लोगों को काट डाला। कुत्ते के शिकार लोगों में स्कूली बच्चे, व्यवसायी, राहगीर तथा पर्यटक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ते की पूंछ कटी हुई थी। उसकी जीभ लपलपा रही थी और इससे लार टपक रही थी। खूंखार कुत्ता साक्षात काल नजर आ रहा था। इससे जान बचाने के चक्कर में इधर उधर गिर कर कई लोग चोटिल हो गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed