{"_id":"1c12c5061ebe91447f7ddc368955bd15","slug":"encroachment-removed-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण कर बनाई जा रही चहारदीवारी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण कर बनाई जा रही चहारदीवारी तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 01 Mar 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ प्रशासन और पालिका ने कड़ा रुख अपनाया। टीम ने शनिवार को अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम एसएस जंगपांगी और ईओ मनोज दास के नेतृत्व में टीम ने गैस गोदाम रोड स्थित ऑडिटोरियम के पास अतिक्रमण कर बनाई जा रही चहारदीवारी और सीढ़ियां धराशाई कर दीं।
एसडीएम एसएस जंगपांगी ने बताया अतिक्रमण ध्वस्त कर रेता, बजरी, सीमेंट, फावड़ा आदि जब्त कर लिया है। भविष्य में अतिक्रमण किया तो जुर्माना भी वसूला जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन