फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   encroachment removal campaign will run in haldwani from monday

हल्द्वानी में सोमवार से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
encroachment removal campaign will run in haldwani from monday
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों की मांग पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने सोमवार से हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात कही है। संगठन से जुड़े व्यापारियों ने शहर में अतिक्रमण के मुद्दे को प्रमुखता से रखा था।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि पटेल चौक से मंगलपडाव, तिकोनिया चौराहा से ताज चौराहा, सिंधी चौराहा से मेडिकल कॉलेज और कालाढूंगी चौराहा से मुखानी चौराहा तक जाम की स्थिति रहती है इसलिए नो एंट्री का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। शहर के मुख्य स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाए। व्यापारियों ने बाजार के विभिन्न्न क्षेत्रों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क शौचालयों का निर्माण करवाने, ट्रांसपोर्ट नगर व बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही डेंगू के संभावित खतरे से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने को भी कहा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक भगवान सहाय, केंद्रीय सहसंयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र साहनी, मनोज जोशी, परबजोत चंडोक, प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, आनंद सिंह अधिकारी, पीयूष गोयल, मनोज चौहान, रामप्रसाद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed