फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encroachment notice pasted on the young man's house

Nainital News: युवक के घर पर अतिक्रमण का नोटिस चस्पा

Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Encroachment notice pasted on the young man's house
भीमताल(नैनीताल)। बाईपास क्षेत्र के दूसरे समुदाय के युवक पर लड़कियों के साथ धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और नाम बदलकर आर्थिक शोषण करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लगाया गया था। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस को युवक के घर से हथकड़ी, चाकू, महंगे मोबाइल फोन और अन्य सामग्री मिली थी। वहीं बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने युवक के घर पर अतिक्रमण करने को लेकर नोटिस चस्पा किया है। साथ ही 15 दिन में दस्तावेज और जवाब देने को कहा है। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, युवा मंडल महामंत्री प्रिंस खनायत और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाल राजेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने युवक को शुक्रवार तक गिरफ्तार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि टीम लगी हुई है, जल्द युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed