{"_id":"69fe3b185c650d28bd0793ab","slug":"encroachment-by-the-family-of-the-accused-in-a-sexual-exploitation-case-involving-a-young-woman-has-been-demolished-nainital-news-c-418-1-shld1006-6484-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवती से यौन शोषण के आरोपी के परिवार का अतिक्रमण किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवती से यौन शोषण के आरोपी के परिवार का अतिक्रमण किया ध्वस्त
Sat, 09 May 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 09 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर के बाईपास क्षेत्र में राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती कर उसका यौन शोषण और धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोप में जेल में बंद मो. यूनुस के परिवार की ओर से किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की ओर से पूर्व में आरोपी के परिजनों को सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस दिया गया था।
शुक्रवार को प्रशासन की मौजूदगी में सात मुठ्ठी सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को आरोपी के परिजनों ने खुद ही टीम के साथ ध्वस्त किया। टीम ने मकान की सुरक्षा दीवार, सीढ़ी और फर्श को तोड़ दिया। बता दें कि मो. यूनुस पर एक युवती ने पहचान छिपाकर दोस्ती करने के साथ शोषण कर धर्म परिवर्तन की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मल्लीताल नैनीताल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर बाजार बंद कराने के साथ भीमताल कोतवाली का घेराव किया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पटवारी को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर जो भी अतिक्रमण है उसे हटाया गया है। इस दौरान पटवारी राकेश कठायत आदि मौजूद रहे।