फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Employment gates open for unemployed and migrants, can apply for Chief Minister's self-employment scheme in the industry center

बेरोजगार और प्रवासियों के लिए खुले रोजगार के द्वार, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए उद्योग केंद्र में कर सकते हैं आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Employment gates open for unemployed and migrants, can apply for Chief Minister's self-employment scheme in the industry center
हल्द्वानी। बेरोजगार युवक और प्रवासी अपने गृह जनपद में रहकर स्वरोजगार अपनाकर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उद्योग खोलने के लिए जिला उद्योग केंद्र में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

पात्र लाभार्थी को राष्ट्रीयकृत बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों और अन्य बैंकों के माध्यम से विनिर्माणक (उत्पाद), सेवा और व्यवसायिक गतिविधियों की स्थापना के लिए ऋण दिया जाएगा। उत्पादन के लिए 25 लाख, सेवा और व्यवसाय क्षेत्र के लिए ऋण की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये तक रहेगी। इसमें परियोजना लागत का 20 प्रतिशत (विनिर्माण के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये, सेवा और व्यवसायिक गतिविधि में दो लाख रुपये तक) मार्जिन मनी के रूप में मिलेगी। इसमें सभी प्रकार के व्यवसाय, सेवा गतिविधियां और विनिर्माणक सूक्ष्म उद्यम शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
हल्द्वानी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन आवेदन पत्र, परियोजना रिपोर्ट और अन्य आवश्यक अभिलेखों समेत जनपद के महाप्रबंधक जिला उद्योग को प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए वेबसाइट www.msy.uk.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी का अंशदान
हल्द्वानी। सामान्य श्रेणी के लाभार्थी को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में बैंक में जमा करना होगा जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक, महिला और दिव्यांगजन लाभार्थी को लागत का पांच प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में बैंक में जमा करना होगा।

ये हैं शर्ते
- आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष हो।
- शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है।
- आवेदक बैंक या किसी संस्था का डिफाल्टर न हो।
- आवेदक या उसके परिवार के किसी एक सदस्य को योजना में एक बार ही मिलेगा लाभ।
- राज्य का स्थायी निवासी हो और विशेष श्रेणी के लाभ के लिए प्रमाणपत्र साथ में हो।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। 250 का लक्ष्य है, इसके लिए हर माह दो साक्षात्कार जरूर कराए जाएं, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
- विपिन कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed