फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elixir will transform Haldwani

अमृत से होगा हल्द्वानी का कायाकल्प

Tue, 10 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 10 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

अमृत योजना हल्द्वानी के लोगों के लिए ‘अमृत’ साबित होगी। योजना में 112 वर्ग किमी पेयजल लाइनों का विस्तार और ओवर हैड टैंकों का निर्माण किया जाएगा। शहर में 145  वर्ग किमी एरिया में सीवरेज लाइन डाली जाएगी। पांच साल में अमृत योजना में 421 करोड़ आठ लाख रुपये से पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज सिस्टम, पार्कों का सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक परिवहन सुविधा को सुगम बनाने के साथ पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।

अमृत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। योजना के अंतर्गत तेजी से महानगर का रूप लेने वाले शहरों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना है। उत्तराखंड के सात शहरों में हल्द्वानी भी इसमें शामिल है। योजना पांच साल के लिए लागू होगी। इसमें हर साल भारत सरकार से बजट आवंटित होगा। हल्द्वानी नगर निगम में योजना के पहले चरण में पेयजल, सीवरेज और पार्क सौंदर्यीकरण को शामिल किया गया। 
विज्ञापन


मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला के मुताबिक 2015-2016 में पहले चरण के लिए 26 करोड़ 20 लाख की डीपीआर को स्वीकृति मिलने के साथ साढ़े पांच करोड़ निगम के खाते में ट्रांसफर हो चुका है। इसमें पेयजल के लिए 10 करोड़, सीवरेज के लिए 15 करोड़ 90 लाख, पार्क सौंदर्यीकरण के लिए 30 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में दूसरे साल के लिए मिले 23.78 करोड़
अमृत योजना में दूसरे साल के लिए 23 करोड़ 78 लाख का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। सोमवार को नगर निगम में आयोजित बैठक में जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों ने प्रस्ताव को लेकर चर्चा की। उप नगर आयुक्त नीरज जोशी ने कहा कि पेयजल योजना पर ही 160 करोड़ और सीवरेज पर 145 करोड़ रुपये लागत आनी है। 421 करोड़ की पांच साल की योजना में 55 करोड़ ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने के लिए खर्च होंगे। 54 करोड़ 13 लाख से परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के साथ पार्किंग बनाएं जाएंगे। 9 करोड़ 95 लाख रुपये पार्कों के सौंदर्यीकरण में खर्च होंगे। बैठक में जल निगम और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। 


हल्द्वानी में पानी की सबसे बड़ी समस्या है। पेयजल लाइनें दशकों पुरानी हैं। आबादी हर साल तेजी से बढ़ रही है। इस लिहाज से पेयजल आपूर्ति और लाइनों का विस्तारीकरण योजना में है। वर्तमान में शहर में 128 वर्ग किमी में पेयजल लाइनें और 54 वर्ग किमी में सीवरेज लाइनें हैं। पांच साल में 112 वर्ग किमी पेयजल और 145 वर्ग किमी सीवरेज लाइनें डाली जाएंगी। 28 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा।
- वीके पंत, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed